सिद्धार्थनगर:ट्रेन की चपेट में आने से युवती की दर्दनाक मौत

Voice Of News 24 

28 Dec 2024 11:44 AM

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर के ढेबरुआ थाना क्षेत्र के उतरौला गांव के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवती की दर्द नाक मौत हो गई।जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जिले के ढेबरुआ थाना क्षेत्र के उतरौला गांव के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक 20 वर्षीय युवती की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। मृतका की पहचान अजनी, पुत्री फूलचंद के रूप में की गई है, जो ग्राम औदही कला की निवासी थी।

घटना के बाद पुलिस ने परसा और महादेव बुजुर्ग रेलवे स्टेशन के बीच शव को बरामद किया। शव की हालत अत्यंत गंभीर थी, जिसमें एक हाथ और एक पैर कटे हुए थे, तथा सिर पर चोट के गहरे निशान थे। पुलिस ने बताया कि शव की पहचान के बाद आगे की जांच की जाएगी, जिसमें पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मोबाइल के सीडीआर से जानकारी जुटाई जाएगी ताकि हादसे के कारणों का पता चल सके। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शव को शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मोबाइल का सीडीआर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

 

Voice of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.