महराजगंज स्वास्थ्य विभाग को योजनाओं के संचालन और संबंधित सुविधाओं की समीक्षा में प्रदेश में मिला दूसरा स्थान

Voice Of News 24

28 Dec 2024 11:24 AM

महराजगंज

महराजगंज स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं के संचालन और संबंधित सुविधाओं की समीक्षा हर महीने विभाग के पोर्टल पर की जाती है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं के संचालन और संबंधित सुविधाओं की समीक्षा हर महीने विभाग के पोर्टल पर की जाती है। इस महीने नवंबर की समीक्षा में महराजगंज जिले को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है, जबकि अक्तूबर में यह चौथे स्थान पर था। यह उपलब्धि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं जैसे वैक्सीनेशन, स्टील बर्थ, क्षय रोग नियंत्रण, मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं और दवाओं की उपलब्धता आदि की लगातार समीक्षा और सुधार के प्रयासों का परिणाम है।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. श्रीकांत शुक्ला के अनुसार, विभाग की योजनाओं की नियमित ऑनलाइन समीक्षा की जाती है, जिसमें 14 महत्वपूर्ण बिंदुओं पर गौर किया जाता है। इनमें वैक्सीनेशन, दवाओं की उपलब्धता, और विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं शामिल हैं। उन्होंने बताया कि अक्तूबर में जिले को चौथा स्थान मिला था, जबकि नवंबर में इसे सुधार कर दूसरे स्थान पर लाया गया है।

इसके अलावा, जनवरी में एनक्यूवास की टीम निचलौल और परतावल ब्लॉक के दो उपकेंद्रों की गुणवत्ता जांच करेगी। अगर इन केंद्रों को अच्छे अंक मिलते हैं तो उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा।

मुख्य चिकित्साधिकारी ने सभी कर्मचारियों को और बेहतर कार्य करने के निर्देश दिए हैं, ताकि अगले महीनों में जिले को पहले स्थान पर लाया जा सके।

 

Voice of News 24

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]