Voice Of News 24
27 Dec 2024 19:45 PM
स्पोर्ट्स डेस्क
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली एक बार फिर मैदान पर अपना खापा खो बैठे और दर्शकों से उलझ गए।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली एक बार फिर मैदान पर अपना खापा खो बैठे और दर्शकों से उलझ गए। कोहली और यशस्वी जायसवाल के बीच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट के दूसरे दिन अच्छी साझेदारी हुई थी, लेकिन यह भारतीय बल्लेबाज यशस्वी के रन आउट होने के बाद अपना विकेट गंवा बैठा। पवेलियन जाते वक्त दर्शक दीर्घा से कुछ फैंस ने कोहली से कुछ कहा जिसके बाद वह भड़क उठे।कहे तो स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का दिन
अच्छा नहीं चल रहा इस टेस्ट मैच कुछ खास तो नहीं कर सके लेकिन विवादों में खूब रहे
सुरक्षाकर्मी ने किया बचाव
कोहली जैसे ही पवेलियन के अंदर जाने लगे तो उन्हें फैंस ने कुछ कहा जो इस खिलाड़ी को बुरा लग गया। इसके बाद विराट कोहली बाहर वापस आए और लोगों से बहस करने लगे। अगले ही पल वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी ने बीच-बचाव किया और वो कोहली को अंदर ले गया। कोहली का दर्शकों के साथ उलझने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें कोहली काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं।
कोहली की स्लेजिंग की हुई कोशिश?
बताया जा रहा है कि जब कोहली पवेलियन लौट रहे थे तो दर्शक दीर्घा से कुछ फैंस उन्हें बू कर रहे थे, जिस पर कोहली प्रतिक्रिया देने से खुद को नहीं रोक सके। यह लगातार दूसरा दिन है जब कोहली अपने व्यवहार के कारण निशाने पर आए हैं। इससे पहले, इस भारतीय बल्लेबाज का ऑस्ट्रेलिया के युवा बल्लेबाज सैम कोंस्टास से विवाद हुआ था जिसके कारण आईसीसी ने उन पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया था और एक डिमेरिट अंक दिया था।
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी:दूसरे दिन का खेल खत्म,भारत अपनी पहली पारी में 164/5,यशस्वी ने खेली 86 रन की पारीhttps://t.co/4UMHCtHQgk
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 27, 2024

















