बलरामपुर :पुलिस लाइन में मनाई गई भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म शताब्दी वर्ष और सुशासन दिवस

Voice Of News 24 

25 Dec 2024 22:48 PM

बलरामपुर

भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म शताब्दी वर्ष और सुशासन दिवस बलरामपुर में धूमधाम से मनाया गया,पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म शताब्दी वर्ष और सुशासन दिवस बलरामपुर में धूमधाम से मनाया गया, बलरामपुर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने रिर्जव पुलिस लाइन में अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की, साथ ही उनके सुविचारों पर प्रकाश डाला। यह आयोजन अटल जी के योगदान और उनकी राजनीति के सिद्धांतों को सम्मानित करने का एक शानदार तरीका था।

रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने उपस्थित सिपाहियों और अधिकारियों को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यों के बारे में अवगत कराया। उन्होंने बताया कि अटल जी हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं और उनकी कविताएं पुलिस के कार्यों से पूरी तरह मेल खाती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हमें यह हमेशा याद रखना चाहिए कि चाहे जैसी भी परिस्थिति हो, हमें कानून का पालन करना चाहिए और लोगों से भी यही अपेक्षा रखनी चाहिए।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) नम्रिता श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तर) योगेश कुमार, क्षेत्राधिकारी उतरौला राधवेन्द्र सिंह, प्रतिसार निरीक्षक बिहारी सिंह यादव सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मी भी मौजूद थे।

 

Voice Of News 24