सिकंदराबाद टोल पर यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम का ऐतिहासिक स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद में संगठन को नई दिशा देने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश कांग्रेस के यशस्वी प्रभारी, वरिष्ठ एडवोकेट राजेंद्र पाल गौतम का सिकंदराबाद टोल प्लाजा पर भव्य और ऐतिहासिक स्वागत किया गया।

 

राजेंद्र पाल गौतम के जनपद आगमन की सूचना मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता टोल प्लाजा पर एकत्रित हुए और फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। नारेबाजी से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

 

कार्यक्रम में शामिल कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रदेश प्रभारी के आगमन से बुलंदशहर कांग्रेस परिवार में नई ऊर्जा और नई जान का संचार हुआ है। उनके मार्गदर्शन से संगठन को और मजबूत किया जाएगा। नेताओं ने प्रभारी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम पूरी मजबूती के साथ उनके नेतृत्व में पार्टी को जमीनी स्तर तक ले जाएंगे और संगठन को और आगे बढ़ाने के लिए संकल्पित हैं।

 

इस शानदार आयोजन में कांग्रेस नेत्री अर्चना पंडा की अहम भूमिका रही। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का जोश इस बात का प्रमाण है कि आने वाले समय में कांग्रेस बुलंदशहर में मजबूती के साथ उभरेगी।

 

स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन “जय हिंद, जय कांग्रेस” के नारों के साथ हुआ।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.