एसपी देहात अंतरिक्ष जैन का औचक निरीक्षण, 3 चौकियों की व्यवस्था परखी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश

बुलन्दशहर

बुलन्दशहर  जनपद में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से एसपी देहात अंतरिक्ष जैन ने जनपद की तीन चौकियों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने चौकी मलकपुर, चौकी ताल बिबियाना और चौकी ग्यारह मील का दौरा कर वहां की कार्यप्रणाली को बारीकी से परखा।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने चौकियों के कार्यालय, अभिलेख, सीसीटीएनएस, शस्त्रागार, मालखाना, बैरक और पूरे परिसर की साफ-सफाई का जायजा लिया। इसके साथ ही चौकी परिसर में खड़े सरकारी वाहनों की स्थिति भी चेक की गई।

इस मौके पर एसपी देहात ने सम्बन्धित चौकी प्रभारियों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अभिलेखों को समय से अद्यतन एवं सुव्यवस्थित रखा जाए। क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर एवं सक्रिय अपराधियों पर लगातार नजर रखी जाए। चौकी परिसर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए।
एसपी ने पुलिसकर्मियों को क्षेत्र में नियमित भ्रमणशील रहने और गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए, ताकि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके। साथ ही उन्होंने महिला सम्बन्धी अपराधों की रोकथाम और पीड़ितों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए भी कड़े निर्देश दिए।

एसपी ने कहा कि जनता की सुरक्षा और सेवा ही पुलिस की प्राथमिकता है, इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.