मानसून से पहले स्याना में जलभराव रोकने को लेकर प्रशासन अलर्ट, ईओ ने किया नालों का निरीक्षण

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के स्याना में बरसात का मौसम शुरू होते ही नगर में जलभराव की समस्या न हो, इसे लेकर नगर पालिका प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में बुधवार सुबह नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सेवाराम राजभर ने नगर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया और जलनिकासी व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान ईओ ने मुख्य बाजार, आवासीय कॉलोनियों और निचले इलाकों में स्थित नालों और ड्रेनेज की स्थिति देखी। उन्होंने सफाई कर्मचारियों को निर्देश दिए कि मानसून से पहले सभी नालों की सफाई कराकर उन्हें पूरी तरह से खुला रखा जाए ताकि बारिश का पानी बिना रुके निकल सके।

 

अधिशासी अधिकारी सेवाराम राजभर का बयान

निरीक्षण के बाद ईओ सेवाराम राजभर ने कहा कि “बरसात का मौसम है। इस दौरान यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी नाला चोक न रहे और पानी की निकासी सुचारू रूप से हो। यदि किसी स्थान पर जलभराव की स्थिति बनती है तो तत्काल टीम भेजकर उसका निस्तारण किया जाए। आम जनता को बरसात में किसी प्रकार की असुविधा न हो, यह हमारी प्राथमिकता है। पालिका के सभी कर्मचारियों को फील्ड में सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं।”

 

स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों ने ईओ के इस कदम की सराहना की। व्यापारियों ने कहा कि हर साल बरसात में मुख्य बाजार में पानी भर जाता है जिससे दुकानों में नुकसान होता है। समय रहते नालों की सफाई होने से इस बार राहत मिलने की उम्मीद है।

 

नगर पालिका प्रशासन ने बताया कि जलभराव वाले चिन्हित स्थानों पर जेसीबी और पंप सेट पहले से तैनात किए जा रहे हैं। साथ ही शिकायत मिलने पर 24 घंटे के अंदर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

 

प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि वे नालियों में कचरा न डालें और गंदगी फैलाकर जलनिकासी में बाधा न बनें। यदि कहीं जलभराव या नाला चोक की शिकायत हो तो तुरंत नगर पालिका कार्यालय में सूचना दें।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.