सिद्धार्थनगर:जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 ने निर्माणाधीन मिनी स्टेडियम का किया निरीक्षण

Voice Of News 24 

10 Dec 2024 21:43 PM

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर के बांसी मे जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 ने ग्राम पंचायत जमलाजोत, विकास खंड बांसी में निर्माणाधीन मिनी स्टेडियम का निरीक्षण किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

सिद्धार्थनगर के बांसी मे जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 ने ग्राम पंचायत जमलाजोत, विकास खंड बांसी में निर्माणाधीन मिनी स्टेडियम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चेंजिंग रूम, दर्शक दीर्घा और ओपन जिम के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की।

सिद्धार्थनगर के बांसी मे निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने निर्माण से जुड़े अधिकारियों को सुनिश्चित करने के लिए कहा कि सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण हो और मानकों के अनुरूप हो। साथ ही, खेल सुविधाओं के समुचित विकास के लिए आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता पर भी चर्चा की।

जिलाधिकारी ने ओपन जिम और दर्शक दीर्घा के निर्माण में स्थानीय युवाओं के लिए ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं देने का निर्देश दिया, ताकि यह क्षेत्रीय खेल विकास के लिए एक आदर्श स्थान बन सके। उन्होंने इस मिनी स्टेडियम को क्षेत्रीय युवाओं के लिए एक प्रेरणा स्त्रोत बनाने की आवश्यकता को भी रेखांकित किया।

इस अवसर पर संबंधित निर्माण अधिकारियों और स्थानीय प्रशासन के अन्य प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.