गुड़ माॅर्निंग डे़ स्पेशल – आज 26 नवंबर का दिन क्यों है खास

Voice Of News 24 

26 Mov 2024 09:53 PM

आईए जाने कि आज 26 नवंबर का दिन क्यों है खास? इस दिन क्या कुछ घटित हुई घटनाएं एवं क्या कुछ हुआ था,नया? पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

26 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

 

  • 1992 : विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस मनाने की शुरुआत।

 

  • 2018 : नासा का इनसाइट मिशन सात महीने की यात्रा के बाद मंगल ग्रह पर उतरा।

 

  • 2019 : ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों के अधिकारों को सुनिश्चित करने संबंधी विधेयक संसद में हुआ पारित।

 

26 नवम्बर को जन्मे व्यक्ति

 

  • 1919 : भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार और शिक्षाविद् राम शरण शर्मा का जन्म।

 

  • 1921 : देश में श्‍वेत क्रांति के जनक माने-जाने वाले वर्गीज कुरियन का जन्‍म।

 

  • 1944 – विनोद कुमार दुग्गल मणिपुर और मिज़ोरम के पूर्व राज्यपाल रहे हैं।

 

  • 1926 –यशपाल भारतीय प्रसिद्ध वैज्ञानिक और शिक्षाविद थे।

 

26 नवंबर को हुए निधन

 

  • 2014 – तपन राय चौधरी भारतीय इतिहासकार थे।

 

  • 1995 – शंकर दयाल सिंह – भारत के राजनेता तथा हिन्दी साहित्यकार ।

 

राष्ट्रीय संविधान दिवस

साल 2015 में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 125वीं जयंती वर्ष के रूप में 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है. यह दिन भारत के संविधान को अपनाने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है. साल 1949 में इसी दिन भारत की संविधान सभा ने भारत के संविधान को अपनाया था और यह 26 जनवरी, 1950 को लागू हुआ था।

संविधान दिवस को ‘राष्ट्रीय कानून दिवस’ भी कहा जाता है.

संविधान निर्माताओं के योगदान को स्वीकार करने और प्रमुख मूल्यों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए यह दिन मनाया जाता है.

भारतीय संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है.

इसमें देश के नागरिकों के मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों, सरकार की भूमिका, प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री की शक्तियों का वर्णन किया गया है. ।

संविधान सभा ने भारत के संविधान को 2 वर्ष 11 माह 18 दिन में 26 नवम्बर 1949 को पूरा कर राष्ट्र को समर्पित किया।

 

 

Voice Of News 24 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.