महराजगंज : छठ पर्व के अवसर पर पटाखा जला रहे बच्चों के साथ हादसा, तीन झूलसे

Voice Of News 24

08 Nov 2024 21:31 PM

नौतनवां (महराजगंज) 

जनपद महराजगंज के नौतनवां क्षेत्र में छठ पर्व पर पटाखा जला रहे तीन बच्चे झुलसे, परिजनों में मचा हाहाकार। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद महराजगंज के नौतनवा नगर अंतर्गत भुन्डी मुहल्ला मे बीती रात पटाखा की चपेट में आने से तीन बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता को प्राप्त जानकारी के अनुसार सूर्यांश (8) आदित्य (7) सिद्धार्थ (6) तीनों बच्चे अपने मामा के घर छठ पर्व मनाने के लिए आए हुए थे। गुरुवार की बीती रात तीनों बच्चे एक साथ पटाखा जला रहे थे कि इसी दौरान तीनों बच्चे पटाखा के चपेट में आने से बुरी तरह से झुलस गए। परिजनों द्वारा आनन-फानन में उन्हें एंबुलेंस की सहायता से इलाज के लिए सीएचसी रतनपुर ले जाया गया।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.