महराजगंज : सुरक्षा के घेरे में किया गया मां लक्ष्मी का विसर्जन

Voice Of News 24

02 Oct 2024 17:10 PM

कोल्हुई (महराजगंज) 

महराजगंज जनपद के थाना कोल्हुई अंतर्गत क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था की कड़ी निगरानी में किया गया मूर्ति विसर्जन। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उपस्थित होकर किया मां लक्ष्मी का विदाई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

दीपावली के अवसर पर लोग भक्ति के रंग में रंगकर इस त्योहार को उत्सुकता पूर्वक मनाने के लिए मां लक्ष्मी का स्थापना किए थे। श्रद्धा और भक्ति से इस दिपावली में लोगों ने चार-चांद लगा दिया और आज सम्मान पूर्वक लोगों ने मां लक्ष्मी का विसर्जन भी कर दिया।
कुछ इसी तरह से मां लक्ष्मी का आगमन महराजगंज जिले के थाना क्षेत्र कोल्हुई अंतर्गत ग्राम सभा मुड़ली में हुआ था। वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता को ग्रामीणों ने बताया कि इस क्षेत्र की सबसे भव्य रूपो में मां लक्ष्मी का आगमन हुआ था। लोगों ने भक्ति-भाव से मां लक्ष्मी का यह आगमन यादगार बना दिया। पिछले चार दिनों से लोगों ने मां लक्ष्मी को पंडाल में बैठाकर भक्ति-भाव में डूबे रहे। आज पांचवें दिन ग्राम सभा मुड़ली के पंडाल से मां लक्ष्मी का विदाई यात्रा निकाला गया। जिसमें गांव की महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल होकर जलाशय तक मां लक्ष्मी के विदाई यात्रा में विशेष तौर पर शामिल होकर विदाई यात्रा का एक मिशाल कायम कर दिया।

इस दौरान यात्रा में शामिल होने वाली महिलाओं के सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया। जिसमें प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक हरिश्चंद्र चौधरी, संतोष चौबे, विकास वर्मा, अजीत एवं अरविन्द चौधरी समेत अन्य तमाम लोग सुरक्षा व्यवस्था का घेरा बनाकर मां लक्ष्मी का सम्मान पूर्वक विसर्जन किया।
जलाशय घाट पर पुलिस प्रशासन भी लोगों की सुरक्षा के लिए मुस्तैद दिखी। बारी-बारी से पुलिस ने सावधानीपूर्वक मूर्तियों का विसर्जन करवाया और तत्काल वहां से भीड़ खाली कराकर लोगों को सुरक्षित घर भेज दिया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.