Voice Of News 24
23 Oct 2024 22:28 PM
सोनौली
पुलिस ने बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार.पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

भारत-नेपाल सीमा के सोनौली कोतवाली क्षेत्र के मुख्य कस्बे से बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने अभियुक्त के पास से कई बोरियों और बड़े गत्तों में भरे हुए पटाखे बरामद किए हैं। इस कार्रवाई के बाद अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
यह गिरफ्तारी सीमा क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। विस्फोटक सामग्री की मात्रा और इसके संभावित उपयोग को ध्यान में रखते हुए मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है।
महराजगंज : लक्ष्मीपुर क्षेत्र के करैला अजगरहा में सीमेंट शेड गिरने से परिवार के सदस्यों की हालत गंभीरhttps://t.co/jfMSLKWIBS
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 23, 2024























