Voice Of News 24
23 Oct 2024 10:07 AM
ब्यूरो रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दीपावली के बाद से स्मार्ट मीटर लगाने का अभियान शुरू होने जा रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दीपावली के बाद से स्मार्ट मीटर लगाने का अभियान शुरू होने जा रहा है। इस नई व्यवस्था के तहत बिजली बिल न चुकाने वाले उपभोक्ताओं के पोस्टपेड कनेक्शन को प्रीपेड कनेक्शन में परिवर्तित किया जाएगा।
स्मार्ट मीटर लगाने की इस योजना के पहले चरण में लखनऊ के विभिन्न क्षेत्रों जैसे कानपुर रोड, आलमबाग, राजाजीपुरम, चौक, ठाकुरगंज, रेजीडेंसी, गोमतीनगर, चिनहट और महानगर में मीटर लगाए जाएंगे। केंद्र सरकार की आरडीएसएस योजना के अंतर्गत यह पहल की जा रही है, जिसके तहत सभी उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे।
स्मार्ट मीटर की एक बड़ी खासियत यह है कि उपभोक्ता अपने बिजली बिल का प्रीपेड या पोस्टपेड कनेक्शन के रूप में चुनाव कर सकते हैं। यदि कोई उपभोक्ता समय पर बिजली बिल का भुगतान नहीं करता है, तो उसका कनेक्शन पोस्टपेड से प्रीपेड में स्वतः बदल जाएगा। इस प्रक्रिया में बिजली मीटर को बदलने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि इसमें दोनों प्रकार के कनेक्शन का फीचर मौजूद रहेगा।
राष्ट्रपति ने किया आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल को सम्मानित , बांदा जिले को राष्ट्रपति द्वारा प्रथम राष्ट्रीय जल पुरस्कार मिलाhttps://t.co/aAIasjVMSi
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 22, 2024























