जोगिया: बाढ़ पीड़ितों को वितरित किया राहत सामग्री

Voice Of News 24 

08 Oct 2024 22:04 PM

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जिले में इस वर्ष लगातार तीसरी बार बाढ़ का प्रकोप देखने को मिला, जिससे जनपदवासियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। हर बार आंशिक रूप से प्रभावित होने वाले नागरिकों के लिए सरकार और प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राहत पहुंचाई। प्रशासन ने बाढ़ पीड़ितों को फौरी राहत पहुंचाने के साथ-साथ राजस्व टीमों के माध्यम से हुए नुकसान का आकलन कराकर भरपाई सुनिश्चित की है।

इसी क्रम में, जोगिया विकासखंड के ग्राम पंचायत दोहनी में आज एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां मुख्य अतिथि सांसद पुत्र अभिषेक पाल की अध्यक्षता में बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों को राहत सामग्री वितरित की गई। इस अवसर पर मसिना ग्राम प्रधान प्रभु दयाल, सांसद प्रतिनिधि कृष्ण मुरारी दिलीप सिंह, ग्राम प्रधान जमील और लेखपाल दीपक कुमार जायसवाल भी उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम के दौरान बाढ़ से प्रभावित ग्रामीणों को राहत सामग्री के पैकेट वितरित किए गए, जिससे उन्हें इस कठिन समय में आवश्यक सहायता मिल सके।

 

Siddharthnagar News

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.