Voice of News 24
08 Oct 2024 20 :51 PM
सिद्धार्थनगर
जनपद सिद्धार्थनगर में सांसद जगदंबिका पाल द्वारा 31वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय क्रीडा (एथलेटिक्स) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कब से कब तक चलेगा प्रतियोगिता? कार्यक्रम की पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

आज 31वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय क्रीडा (एथलेटिक्स) प्रतियोगिता वर्ष 2024-25 का आयोजन वीरेन्द्र ग्रामीण स्टेडियम छतहरी, शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर में 08 से 10 अक्टूबर 2024 से आयोजित हुई। मुख्य अतिथि सांसद जगदंबिका पाल ने दीप प्रज्वलित कर खेल का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि खेल कूद स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है।
उत्कृष्ट व्यक्ति के लिए मानसिक वैचारिक रूप से समृद्ध होना जितना जरूरी है उतना ही शारीरिक रूप से स्वस्थ एवं ऊर्जावान होना भी आवश्यक है। खेलकूद में प्रतिस्पर्धाओं से इन दोनो आवश्यकताओं की पूर्ति होती है। माध्यमिक स्तर के बालक/बालिकाओं की शारीरिक व मानासिक क्षमता को प्रतिस्पर्धा के माध्यम से परखने, आपसी सहयोग, सौहार्द, सामंजस्य, एकता की भावना के साथ आगे बढ़कर नये कीर्तिमान स्थापित करने के लिए उद्यत रहने की प्रवृत्ति विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं की महत्ता अतुलनीय है। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी यह प्रतियोगिता सुर्खियों में है।
महराजगंज जिले में दसवीं की परीक्षा में टॉप करने वाली छात्रा को जिलाधिकारी ने एक दिन के लिए दिया अपना पदभारhttps://t.co/yv89oecKLS
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 8, 2024


















