गाजियाबाद में मोहम्मद साहब को भला-बुरा कहने के मामले में वायरल हो रहें विडियो को लेकर समाजसेवियों ने निचलौल सीओ के जरिए एसपी को सौंपा ज्ञापन

Voice Of News 24 

निचलौल (महराजगंज) 

गाजियाबाद के शिव शक्ति धाम डासना देवी मंदिर का महंत व प्रमुख यति नरसिंहानंद सरस्वती द्वारा मोहम्मद साहब के बारे में बार-बार आपत्तिजनक टिप्पणी करने व भला बुरा कहने का सोशल मीडिया पर वायरल हो रहें विडियो के संबंध में समाजसेवियो ने निचलौल सीओ के जरिए एसपी को सौंपा ज्ञापन। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

आज दिनांक मंगलवार को समाजसेवी जाहिद अली के नेतृत्व में निचलौल क्षेत्र के सैकड़ो लोग दामोदरी पोखरे पर इकट्ठा होकर गुस्ताखे रसूल यति नरसिंहानंद के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और महाराजगंज पुलिस अधीक्षक के नाम से संबोधित ज्ञापन सीओ निचलौल को दिया गया और मांग किया गया कि यूपी के जिला गाजियाबाद के शिव शक्ति धाम डासना देवी मंदिर का महंत व प्रमुख यति नरसिंहानंद सरस्वती द्वारा मोहम्मद साहब के बारे में बार-बार आपत्तिजनक टिप्पणी करने वह भला बुरा कहने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे मुस्लिम समाज नाराज़ और गुस्से में है।

नरसिंहानंद देश और इंसानियत के लिए कलंक है जो हमेशा विवादित बयान देकर देश में नफरत फैलाने व दंगा भड़काने का काम करता है। ऐसे व्यक्ति के खिलाफ प्रदेश व केंद्र सरकार को कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए और देश का माहौल बिगड़ता वाले इस व्यक्ति के ऊपर रासुका लगाकर हमेशा के लिए जेल में डाल देना चाहिए, ताकि देश का माहौल खराब ना हो देश में भाईचारा अमन कायम रहे।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यदि प्रशासन द्वारा नरसिंहानंद के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं की गई और देशद्रोही का मुकदमा दर्ज़ कर हमेशा के लिए जेल नहीं भेजा गया तो आने वाले समय में पूरे देश के लोग सड़क पर उतरकर आंदोलन धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी

इस दौरान आबिद अली, खुर्शीद मलिक, सहाबुद्दीन, आदिल सत्तार, रज्जाक, लारी भाई
समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

 

Maharajganj News 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.