महराजगंज जिले में दसवीं की परीक्षा में टॉप करने वाली छात्रा को जिलाधिकारी ने एक दिन के लिए दिया अपना पदभार

Voice Of News 24 

08 Oct 2024 14:06 PM

महराजगंज 

महराजगंज जनपद में जहां एक तरफ पुलिस अधीक्षक ने छात्रा के हाथ में एक दिन के लिए पुलिस अधीक्षक का कमान सौंपा है, वहीं दूसरी तरफ जिलाधिकारी अनुनय झा ने भी महराजगंज जिले में दसवीं की बोर्ड परीक्षा में सर्वाधिक अंक लाने वाली छात्रा को डीएम का पदभार सौंपा है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

आज मंगलवार को कक्षा दसवीं के बोर्ड परीक्षा में महराजगंज जिले भर में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्रा निधि एक दिन के लिए जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा महराजगंज की डीएम बनाई गई है।

वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक मिशन शक्ति के तहत महिला कल्याण विभाग के तत्वाधान में जिलाधिकारी अनुनय झा ने कक्षा दसवीं में जिले की टॉपर निधि यादव को एक दिन के लिए डीएम बनाने को नामित किया। निधि ने जिलाधिकारी कार्यालय में मौजूद अधिकारियों और कर्मियों से परिचय प्राप्त किया।निधि द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय में जनसुनवाई भी किया गया।
इस दौरान निधि द्वारा एक प्रकरण का मौके पर निस्तारण भी किया गया।

 

निधि ने ग्रामीण विकास, पुलिस, राजस्व सहित कुल 08 प्रकरणों को सुना। जिलाधिकारी न्यायालय में राजस्व की फाइलों का भी निधि ने अवलोकन किया।
निधि ने जिलाधिकारी अनुनय झा को को धन्यवाद देते हुए कहा कि इससे मुझे भविष्य में अच्छा करने की प्रेरणा मिली है।

 

जिलाधिकारी के इस कार्य से पूरे जनपद में हलचल मच गया है। लोग जिलाधिकारी अनुनय झा की सराहना करने में तनिक भी कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

 

 

Maharajganj News 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.