महराजगंज : छात्रा बनी एक दिन के लिए सांकेतिक पुलिस अधीक्षक, एसपी की कुर्सी पर बैठ सुनी फरियादियों की समस्याएं

Voice Of News 24 

08 Oct 2024 13:40 PM

महराजगंज 

महराजगंज के पुलिस अधीक्षक द्वारा एक छात्रा को एक दिन के लिए सांकेतिक पुलिस अधीक्षक बनाया गया। एसपी सोमेन्द्र मीना ने छात्रा को एक दिन के लिए क्यों बनाया सांकेतिक पुलिस अधीक्षक? पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

एक तरफ़ जहां विगत कुछ दिनों पहले बिहार में एक फर्जी पुलिस अधीक्षक का विडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा था, वहीं आज दूसरी तरफ महराजगंज मे एक वास्तविक सांकेतिक पुलिस अधीक्षक को लेकर पूरे जनपद में हलचल मचा हुआ है। आपकों बता दें कि महराजगंज में एक छात्रा को एक दिन के लिए सांकेतिक पुलिस अधीक्षक बनाने की खबर निकलकर सामने आई है, ये खबर बिल्कुल सत्य और पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेन्द्र मीना की सराहना करने वाली खबर है।

वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेन्द्र मीना द्वारा महिलाओं तथा बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान तथा स्वावलंबन हेतु मिशन शक्ति फेज -5 के तहत एक छात्रा को एक दिन के लिये सांकेतिक पुलिस अधीक्षक बनाया गया।
पुलिस अधीक्षक बनकर छात्रा ने पुलिस ऑफिस में एसपी की गद्दी पर बेठकर जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की समस्यायों को सुना।

 

Maharajganj News