महराजगंज : पगडंडियों के रास्ते से तस्करी की जा रही चाइनीज कीवी एसएसबी के जवानों ने पकड़ा

Voice Of News 24 

08 Oct 2024 09:40 AM

सोनौली (महराजगंज) 

भारत नेपाल की सोनौली अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र के विभिन्न नाकों से तस्कर मौका देखते है तस्करी के समान एक देश से दूसरे देश में पार करते रहते हैं। इसी तस्करी पर रोक लगाने के लिए सीमा पर जवान लगातार जांच पड़ताल करते रहते हैं। बीती रात एसएसबी के जवानों ने तस्करी की चाइनीज कीवी को पकडा है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सोमवार की बीती रात सोनौली थाना क्षेत्र के श्याम काट बगीचे के समीप जवानों ने भारी मात्रा में कैरेट में रखी हुई चाइनीज कीबी बरामद किया है। साथ ही एसएसबी ने 7 साइकिल भी जब्त किया है। हालांकि तस्कर जवानों के हाथ से बच निकले।

गौरतलब है कि भारत नेपाल के सोनौली सीमा से चाइनीज समानों के तस्करी बढ़ रही है। बीते दिनों से चाइनीज लहसुन, चाइनीज आम और चंदन की लकड़ी के तस्कर सक्रिय है। हालांकि जवानों ने लगातार तस्करी के समानों की धर पकड़ में कामयाबी हाशिल की है लेकिन तस्करों के बड़े सिंडिकेट अभी भी सुरक्षा जवानों से दूर है।

 

Maharajganj News 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.