“कुछ ऐसा कर कमाल” गानें से बी प्राक ने महराजगंज महोत्सव में मचाया धमाल, आज तीसरी शाम भोजपुरी सिनेमा जगत के मनोज तिवारी तथा अक्षरा सिंह का आगमन

Voice Of News 24 

03 Oct 2024 10:31 AM

महराजगंज 

महराजगंज महोत्सव की दूसरी शाम बालीवुड के मशहूर सिंगर बी प्राक के नाम रहा। जिन्होंने अपने सुरों से एक अलग ही माहौल बना दिया। आज महोत्सव की तीसरी शाम मनोज तिवारी और अक्षरा सिंह बढ़ायेंगी महोत्सव की शोभा। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज महोत्सव में को यादगार और इसे एक अलग रुप देने के लिए लगातार कलाकारों की होड़ लगी हुई है। महराजगंज महोत्सव में कलाकार अपने कलाओं से सामने बैठे लोगों के दिलो और दिमाग को अपनी गायकी तथा अदाओं से हिला दे रहे हैं और उन्हें झूमने पर मजबूर कर दें रहे हैं।

महोत्सव की पहली शाम जहां बालीवुड की प्रसिद्ध गायिका/ अदाकारा मोनाली ठाकुर ने जहां अपने सुरीले गानों से सबके दिलो को मोह लिया था, और दर्शकों के दिलों पर अपने अदाओं का छाप छोड़ दीं वहीं महोत्सव की दूसरी शाम बालीवुड के मशहूर सिंगर बी प्राक ने अपने जादुई आवाज में गानों की प्रस्तुति देंकर लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए वहीं लोगों ने तालियां बजाकर बी प्राक का दिल खुश कर दिया।
सामने बैठे दर्शकों का अपार उत्साह और तालियों की गड़गड़ाहट से बी प्राक को लगातार नई-नई उर्जा मिलती रही और बी प्राक एक से बढ़कर एक गानों के नगमे पेश करते रहे और दर्शकों को अपने सुरीली आवाज़ पर लुभाने लगें।


बी प्राक अपने जादुई आवाज से “एक बात बताओ तुम यादों में मरते हो” और “कुछ ऐसा कर कमाल कि तेरा हों जाऊं” तथा “तेरी मिट्टी में मिल जावां” जैसे अनेक हिंदी, पंजाबी और देशभक्ति गानों का जादू सामने बैठे दर्शकों पर करते रहे, और दर्शक उनकीं जादुई आवाज के गानों पर नाचते-झूमते रहें।


इसी जादुई आवाज और दर्शकों के दिलों पर राज करने के लिए आज महराजगंज महोत्सव की तीसरी शाम भोजपुरी सिनेमा जगत के दो सुपरहिट जोड़ी मंच पर धमाल मचाने उतरेगी। आज भोजपुरी के सुपरस्टार अभिनेता मनोज तिवारी और दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली मशहूर अदाकारा/गायिका अक्षरा सिंह देंगी प्रस्तुति। अलग-अलग जनपदो से दर्शकों का होड़ लगना महोत्सव में सुबह से ही प्रारंभ हो गया है।

 

Maharajganj News 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.