सिद्धार्थनगर जिले में गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के उपलक्ष्य में जिलाधिकारी का कार्यक्रम

Voice Of News 24 

02 Oct 2024 23:08 PM

सिद्धार्थनगर 

सिद्धार्थनगर जिले के जिलाधिकारी राजागणपति आर द्वारा जिले भर में अलग-अलग स्थानों पर गांधी एवं शास्त्री जयंती के संदर्भ में किया गया कार्यक्रम। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

आज 02 अक्टूबर को सत्य और अहिंसा का संदेश देने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी व लाल बहादुर शास्त्री जी के जयंती के अवसर पर नगर पालिका परिषद सिद्धार्थ नगर क्षेत्र के अंतर्गत भारत माता चौक पर सिद्धार्थनगर जिला अधिकारी डॉ. राजा गणपति रमास्वामी व नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव तथा अधिशासी अधिकारी समेत अन्य सम्मानित सभासदगढ़ के साथ मिलकर वृक्षारोपण किया गया

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के 156वीं जयंती के अवसर पर नगर अध्यक्ष गोविंद माधव के साथ सिद्धार्थनगर जिला अधिकारी डॉक्टर राजा गणपति रमास्वामी ने सिद्धार्थनगर के गांधीनगर वार्ड में प्लास्टिक मुक्त के संबंध में कपड़े का झोला वितरण कर श्रमदान किया, साथ ही अपने आसपास स्वच्छता रखने हेतु अपील किया।

आज गांधी जी की 156वीं जयंती तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट भवन पर सिद्धार्थनगर जिला अधिकारी डॉ राजा गणपति रमास्वामी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित किया।

 

 

Siddharthnagar News