सिद्धार्थनगर : शास्त्री एवं गांधी जयंती के संदर्भ में स्वच्छता ही सेवा,स्वच्छ भारत दिवस कार्यक्रम हुआ संपन्न

Voice Of News 24 

02 Oct 2024 22:34 PM

सिद्धार्थनगर 

सिद्धार्थनगर जिले में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जयंती पर अंबेडकर सभागार में उनके प्रतीमा पर फूल मालाओं को भेंट कर किया गया नमन। इस दौरान अनेक पदाधिकारी समेत नेताओं की रहीं उपस्थिति। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जिले के विकास भवन, में स्वच्छ भारत दिवस स्वच्छता ही सेवा का कार्यक्रम और सम्मान समारोह अंबेडकर सभागार में आयोजित हुई। मुख्य विकास अधिकारी जयेंद्र कुमार, सांसद जगदंबिका पाल और सांसद प्रतिनिधि एस पी अग्रवाल ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

इस दौरान वहां उपस्थित मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि संपूर्ण विश्व को सत्ता और अहिंसा का मार्ग दिखाने वाले राष्ट्रीय पिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर उन्हें नमन करता हूं। शांति सद्भाव अहिंसा और स्वच्छता का संदेश देता महात्मा गांधी जी का जीवन हम सभी के लिए महान प्रेरणादायक है।

 

महामानव ‘राष्ट्रपिता’ महात्मा गांधी जी की पावन जयंती के अवसर पर जिले के ग्राम प्रधान ,एडीओ पंचायत, ग्राम पंचायत सचिव समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे। जिन्हें ग्राम प्रधान व विभिन्न लोगों ने शाल दे कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर सांसद जगदंबिका पाल ने कहा, “प्रधानमंत्री ने लाल किले के प्राचीन से स्वच्छता को लेकर इन 10 वर्षों में काफी बदलाव देखने को मिला।” स्वभाव और संस्कार में भी स्वच्छता से जन आंदोलन में बदलेगा जैसे कपिलवस्तु महोत्सव को आप लोगों ने ऊंचाई तक पहुंचाया है उसी तरह स्वच्छता को लेकर आगे बढ़े जिससे हमारा सिद्धार्थनगर स्वस्थ और सुंदर बने।
अंत में सांसद जगदंबिका पाल ने’बापू’ की स्मृतियों को नमन किया और इस कार्यक्रम का समापन हुआ।

 

Siddharthnagar News