Voice Of News 24
02 Oct 2024 18:23 PM
निचलौल (महराजगंज)
महराजगंज जनपद के निचलौल कोतवाली क्षेत्र में एक महिला छत से गिर गई और घायल हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए सीएचसी निचलौल ले जाया गया, जहां महिला के हालात में सुधार नहीं देखा गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महाराजगंज जिले के निचलौल कोतवाली अंतर्गत ग्राम सभा बंनजरिया निवासी एक महिला छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को परिजनों ने आनन फानन में एंबुलेंस के माध्यम से सीएचसी निचलौल लेकर पहुंचें जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद घायल महिला की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरो ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।
वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक घायल महिला की पहचान सबीरा (40) पत्नी इसराइल ग्राम सभा बनजरिया निवासी बताई जा रही है।
महराजगंज : निचलौल सीएचसी पर मनाई गई महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंतीhttps://t.co/aMj85CKCGV
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 2, 2024























