महराजगंज : निचलौल सीएचसी पर मनाई गई महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती

Voice Of News 24 

02 Oct 2024 17:55 PM

निचलौल (महाराजगंज) 

जनपद महराजगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में बापू एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस दौरान दोनों महापुरुषों के प्रतीमाओं पर पुष्प अर्पित किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

आज 02 अक्टूबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती सीएचसी के समस्त कर्मचारियों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर की शास्त्री की जयंती मनाई। इस दौरान समस्त कर्मचारियों ने दोनों महापुरुषों के प्रतीमाओं पर पुष्प एवं माला अर्पित किया, और स्वच्छता अभियान भी चलाया।

इस दौरान मुख्य रूप से डॉक्टर उमेश चंद्र सिंह, सतीश कसौधन, स्टाफ सरिता, मनीष यादव, दिलीप पटेल, मिथिलेश पांडेय समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

 

Mahaeajganj News