महराजगंज : केन्द्रीय मंत्री और जनपद प्रभारी मंत्री द्वारा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती के उपलक्ष्य में प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर लोगों को किया गया संबोधित

Voice Of News 24 

02 Oct 2024 17:39 Pm

महराजगंज 

महराजगंज जिले में आज बुधवार को केंद्रीय मंत्री, जिला प्रभारी मंत्री समेत जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक द्वारा महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जयंती पर किया गया खास इंतेज़ार। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर केंद्रीय वित्तराज्य मंत्री पंकज चौधरी और जिले के प्रभारी मंत्री राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर मिश्रा “दयालु” ने जिला परिषद मार्केट परिसर में बापू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। दोनो लोगों ने इस अवसर पर पौधारोपण भी किया। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत दोनो लोगों द्वारा गांधी पार्क में झाड़ू लगाकर कर सफाई अभियान चलाया गया।

इसके बाद उक्त दोनों मंत्रियों ने खादी ग्राम उद्योग प्रतिष्ठान पहुंचे जहां उन्होंने खादी वस्त्रों की खरीदारी की। इस अवसर पर जिलाधिकारी अनुनय झा , पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा और मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन ने दोनों मंत्रीगण का स्वागत किया

इसके उपरांत दोनों मंत्री डीपीआरसी पनेवा–पनेई पहुंचे, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन को उपस्थित लोगों द्वारा एलईडी के माध्यम से सुना गया तथा स्वच्छता शपथ दिलाया गया।
इस अवसर पर स्वतंत्रता को मुख्य रूप से बढ़ावा देते हुए 48 कूड़ा गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया गया।

जिलाधिकारी द्वारा केंद्रीय मंत्री को स्मृति चिन्ह तथा पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला प्रभारी मंत्री को पुष्पगुच्छ तथा स्मृतिचिन्ह देकर स्वागत किया गया। साथ ही मुख्य विकास अधिकारी द्वारा भी स्मृति चिन्ह तथा पुष्पगुच्छ देकर दोनों मंत्रियों को सम्मानित किया गया।

मंत्री के उद्बोधन के उपरांत 48 रिसोर्स रिकवरी सेंटर आरआरसी का लोकार्पण भी किया गया।
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि महात्मा गांधी द्वारा स्वच्छता के लिए किए गए आह्वान को पिछले एक दशक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जन आंदोलन में बदल दिया है। उन्होंने बताया कि ‘सेवा पखवाड़ा’ 17 सितंबर से शुरू हुआ था और गांधी जयंती के दिन स्वच्छता अभियान के साथ इसका समापन हो रहा है। केंद्रीय मंत्री ने सभी से अपील की, कि वे जब भी अवसर मिले, इस स्वच्छता अभियान में भाग लें।

इस अवसर पर जिलापंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया,
भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पाण्डेय, पीडी रामदरश चौधरी, डीपीआरओ सुश्री श्रेया मिश्रा, एडीएम समेत अन्य बड़े पैमाने पर लोगों की उपस्थिति देखीं गई।

 

Maharajganj News