Voice Of News 24
02 Oct 2024 15:24 PM
लखनऊ
गांधी जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के हजरतगंज में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि दी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

गांधी जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के हजरतगंज में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि दी।
इसके बाद उन्होंने स्वच्छता अभियान में भी भाग लेकर स्वच्छ भारत अभियान के प्रति अपना संकल्प दोहराया। मुख्यमंत्री योगी गांधी आश्रम भी गए, जहां उन्होंने चरखा चलाकर महात्मा गांधी के स्वदेशी आंदोलन और आत्मनिर्भरता के सिद्धांतों का सम्मान किया।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के आह्वान पर श्री लाल बहादुर शास्त्री जी देश की आजादी के आंदोलन के साथ जुड़े…अनेक महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करते हुए देश के प्रधानमंत्री के रूप में उन्हें देश की सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ…: #UPCM @myogiadityanath#GandhiJayanthi
Full… pic.twitter.com/BVho3s91Vf
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) October 2, 2024
इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और अन्य पार्टी पदाधिकारी भी मौजूद थे। सभी ने महात्मा गांधी के विचारों और स्वच्छता के प्रति उनके योगदान को याद किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महात्मा गांधी के सिद्धांतों को प्रेरित करना और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
#UPCM @myogiadityanath ने आज लखनऊ में पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ लाल बहादुर शास्त्री जी की पावन जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। pic.twitter.com/D1ki6wM4Zb
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) October 2, 2024























