Voice Of News 24
02 Oct 2024 12:06 PM
ठूठीबारी (महराजगंज)
महराजगंज जनपद के ठूठीबारी क्षेत्र में पूर्वजों की यादों को तरो-ताजा बनाए रखने और उनके द्वारा किए गए नेक कार्यों को स्मरण करते हुए सामूहिक तर्पण का हुआ आयोजन। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

आज सर्व पितृ अमावस्या के अवसर पर जहां लोग अपने पूर्वजो की यादें ताजा रखने हेतु पितृ तर्पण कर रहे हैं, वहीं ठूठीबारी में भी लोग अपने पूर्वजो को सामूहिक तर्पण करते दिखाई दिए।
वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक प्रत्येक वर्ष के भांति इस वर्ष भी प्राचीन शिव मंदिर सडकहवां (ठूठीबारी) के सदस्यों द्वारा अपने पूर्वजों के स्मरण में पूरी निष्ठा और श्रद्धा के साथ पितृ तर्पण किया गया। इस दौरान मंदिर के पुजारी विष्णु पंडित मुख्य रूप से कार्यक्रम के आयोजन में अहम भूमिका निभाते दिखे।
इस दौरान स्वामीनाथ चौधरी, सत्येंद्र कुमार चौधरी, रामदुलारे चौधरी ,सुरेंद्र पांडेय,नमिंद्र चौधरी, जगमोहन गोस्वामी,धीरज चौधरी, अनिल चौधरी, गौतम चौधरी, विश्वनाथ कोटेदार, विजयी और प्रभुनाथ , बेचन समेत कई सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
महराजगंज महोत्सव में मोनाली ठाकुर के बाद आज बुधवार की दूसरी शाम दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे बी. प्राक
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 2, 2024























