Voice Of News 24
02 Oct 2024 01:17 AM
शिक्षार्थियों के प्रतियोगी परीक्षा हेतु सामान्य ज्ञान के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर। सामान्य ज्ञान का कोई भी परीक्षा हो यहां से प्रश्न बनना तय। पढ़िए वाॉयस ऑफ न्यूज 24 लाइब्रेरी के महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर।

प्रश्न 1:किस जानवर को गुलाबी रंग का पसीना आता है?
उत्तर: दरियाई घोड़ा
दरियाई घोड़े (Hippopotamus)का पसीना गुलाबी रंग का होता है. दरियाई घोड़े के शरीर में मौजूद विशेष ग्रंथियों से निकलने वाला यह पसीना, तापमान नियंत्रण में मदद करता है और त्वचा को नमी देता है. दरियाई घोड़े के पसीने में एक विशेष पिगमेंट होता है जो इसे गुलाबी रंग देता है.
प्रश्न 2: विश्व का ऐसा कौन सा देश है, जहां रात के 12 बजे सूरज निकलता है?
उत्तर: नॉर्वे
नॉर्वे में, आधी रात को सूरज निकलता है. नॉर्वे को ‘कंट्री ऑफ़ मिडनाइट सन’ कहा जाता है. यहां, मई से जुलाई के बीच सूरज कभी नहीं डूबता. नॉर्वे के हेमरफ़ेस्ट शहर में रात 12 बजकर 43 मिनट पर सूरज छिपता है और महज़ 40 मिनट के बाद उग आता है
सबसे बड़ा दिमाग स्पर्म व्हेल का होता है। इसके दिमाग का वजन २० पाउंड (७ से ९ किलोग्राम) के आस पास होता है।
प्रश्न 4: भारत में किस राज्य को ‘देश का अन्न भंडार’ कहा जाता है?
उत्तर: पंजाब
पंजाब को भारत का अन्न भंडार कहा जाता है. ऐसा इसलिए है क्योंकि पंजाब में गेहूं जैसी खाद्यान्न फसलों का उत्पादन बहुत ज़्यादा होता है. इसके अलावा, यहां चावल, मक्का, दालें, और गन्ना भी उगाया जाता है. पंजाब की मिट्टी बहुत उपजाऊ है, जो कृषि उत्पादन के लिए बहुत अच्छी है.
गुड़ माॅर्निंग डे़ स्पेशल – आज 02 अक्टूबर का दिन क्यों है खासhttps://t.co/q8ZUInEUKp
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 1, 2024























