महराजगंज महोत्सव में सुबह नन्हे-नन्हे कलाकारों ने बांधा समां तों शाम को मोनाली ठाकुर ने बिखेरा जलवा

Voice Of News 24 

01 Oct 2024  23 :36 PM Sumit

महराजगंज 

महराजगंज महोत्सव का भव्य शुभारंभ के बाद अब यह महोत्सव एक अलग दौर में पहुंच गया है। जहां कलाकार अपने कलाओं से लोगों को मंत्रमुग्ध करने में लग गए हैं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में आज मंगलवार को महराजगंज महोत्सव का शुभारंभ सुबह किया गया। शुभारंभ होने के बाद महोत्सव में जनपद के तमाम अधिकारियों, नेता अभिनेता समेत अन्य लोगों की बड़ी संख्या में मौजूदगी देखीं गई।

सुबह करीब सात बजे महराजगंज महोत्सव के कार्यक्रम में नन्हे-नन्हे कलाकारों ने जलवा बिखेरा। इन नन्हें कलाकारों द्वारा विभिन्न प्रकार की झांकियां निकाली गई। जिसे देखकर लोग तालियां बजाने पर मजबूर हो गए। वहीं जब इन कलाकारों ने मंच पर राधा-कृष्ण के रुप में व अन्य वेशों में प्रस्तुति दी तो वास्तव में लोगों के दिलो को मोह लिया।

रात में महराजगंज महोत्सव कार्यक्रम में चार-चांद लगाने पहुंची बालीवुड की प्रसिद्ध गायिका मोनाली ठाकुर। मोनाली के स्टेज़ पर पहुंचते ही लोगों ने तालियां बजाकर उनका अभिवादन किया। मोनाली ठाकुर अपने सुरीली आवाज में गानों पर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दीं। वहां उपस्थित लोग तालियों की गड़गड़ाहट से मोनाली ठाकुर का साथ देते दिखे। मोनाली ठाकुर के गानों का दर्शकों ने खूब सराहना करते हुए झूमते रहे।

बुधवार को महराजगंज महोत्सव में दूसरी शाम दर्शकों को झुमाने पहुंचेंगे बालीवुड के मशहूर सिंगर बी.प्राक। जो अपने गानों/अदाओं के जरिए महराजगंज महोत्सव को यादगार बनाकर लोगों के दिलो में छायेगें।

 

Maharajganj News 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.