गुड़ माॅर्निंग डे़ स्पेशल – आज 01 अक्टूबर का दिन क्यों है खास

Voice Of News 24 

01 Oct 2024 00:22 AM

आईए जाने कि आज 01 अक्टूबर का दिन क्यों है खास? इस दिन क्या कुछ घटित हुई घटनाएं एवं क्या कुछ हुआ था,नया? पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

01 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 1854 – भारत में डाक टिकट का प्रचलन आरंभ हुआ। टिकट पर महारानी विक्टोरिया का सिर और भारत बना होता था। इसकी कीमत आधा आना (1/32 रुपये) थी.

 

  • 1919 – हन्टर समिति की स्थापना ब्रिटिश सरकार द्वारा 1 अक्टूबर, 1919 ई. को की गई थी.

 

  • 1953 – आंध्र प्रदेश अलग राज्य बना.

 

  • 1967 – भारतीय पर्यटन विकास निगम की स्थापना हुई.

 

  • 2002 – एशियाड खेलों में स्नूकर प्रतिस्पर्द्धा में भारत को पहला स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ.

 

    01 अक्टूबर को जन्मे कुछ विशेष व्यक्ति

 

  • 2001 – मनीष नरवाल – भारत के पैरा निशानेबाज़ हैं.

 

  • 1842 – एस. सुब्रह्मण्य अय्यर – स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद्‌ और सामाजिक कार्यकर्ता.

 

  • 1847 – एनी बेसेंट – प्रख्यात समाजसेवी, लेखिका और स्वतंत्रता सेनानी.

 

  • 1945 – रामनाथ कोविंद – भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राजनेता हैं। वे राज्य सभा के भी सदस्य रह चुके हैं.

 

     01 अक्टूबर को हुए कुछ विशेष व्यक्तियों के निधन

 

  • 2001 – सुरेन्द्रनाथ द्विवेदी – उड़ीसा के जानमाने राजनीतिज्ञ, सामाजिक कार्यकर्ता और पत्रकार थे.

 

  • 1979 – चन्दन सिंह गढ़वाली – भारत के क्रांतिकारी.

 

राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस :

भारत में हर साल 1 अक्टूबर को राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस मनाया जाता है ताकि व्यक्ति के जीवन में रक्त की आवश्यकता और महत्व को साझा किया जा सके। इसे पहली बार 1 अक्टूबर 1975 को इंडियन सोसाइटी ऑफ ब्लड ट्रांसफ्यूजन एंड इम्यूनोहेमेटोलॉजी के माध्यम से मनाया जाना शुरू किया गया था।

 

Voice Of News 24 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.