महराजगंज महोत्स्व का भव्य उद्घाटन कल ,स्थानीय कलाकार भी बिखरेंगे जलवा

Voice Of News 24 

30 Sep 2024 07:58 PM

महराजगंज

महराजगंज में पर्यटन व सांस्कृतिक विकास परिषद द्वारा आयोजित होने वाला महराजगंज महोत्सव अपने भव्य उद्घाटन से बस एक कदम दूर है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट। 

महराजगंज में पर्यटन व सांस्कृतिक विकास परिषद द्वारा आयोजित होने वाला महराजगंज महोत्सव अपने भव्य उद्घाटन से बस एक कदम दूर है। यह तीन दिवसीय आयोजन मंगलवार को गोरखपुर के सांसद और अभिनेता रवि किशन शुक्ल द्वारा शुभारंभ किया जाएगा। रविवार को पूरे दिन कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज वर्मा के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम पूरी तरह से सक्रिय रही।

नगर पालिका परिषद के कर्मचारी और सफाईकर्मी अंतिम तैयारियों को दुरुस्त करते हुए देखे गए। महोत्सव में विभिन्न सांस्कृतिक और पर्यटन गतिविधियों के माध्यम से जिले की संस्कृति और धरोहरों को प्रदर्शित किया जाएगा, जिससे जिले की पहचान और पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

 

Maharajganj News