Voice Of News 24
27 Sep 2024 00:01 Am
लखनऊ :
आज गुरूवार को लखनऊ में इलेक्ट्रॉनिक सामान के गोदाम में भीषण आग लगने से लोगों में दहशत बन गया, लेकिन अग्निशमन विभाग द्वारा तत्काल एक्शन लेते हुए आग पर काबू पा लिया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

26 सितंबर लखनऊ को गौतम बुद्ध मार्ग (लाटूश रोड) पर फैले व्यावसायिक क्षेत्र में व्यवसायी संजय की व्यावसायिक इमारत की तीसरी मंजिल पर भीषण आग लग गई।
गुरुवार को व्यवसायिक क्षेत्र में आग लगने की घटना से आसपास के इलाके में दहशत का माहौल हो गया। कुछ ही देर में आग बुझाने के लिए हजरतगंज से दमकल की गाड़ियां पहुंच गईं। करीब एक-दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
आग पर काबू पाने के लिए फायर सर्विस के जवानों ने तीसरी मंजिल तक पहुंचने की कोशिश की। इस दौरान कर्मचारी क्रेन की मदद से ऊपरी मंजिल पर पहुंचे। कर्मचारियों ने छत पर जमा भीड़ को हटाकर कार्रवाई शुरू की तो आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटों और उठते धुएं से आसमान काला हो गया।
लाटूश रोड पर व्यावसायिक भवन की तीसरी मंजिल पर इलेक्ट्रॉनिक सामान का गोदाम बनाया गया था। इलेक्ट्रॉनिक सामान के गोदाम में अचानक आग लग गई और तेज हवाओं के कारण आग फैल गई। आग को देखकर सुरक्षाकर्मियों ने बिल्डिंग मालिक को सूचना दी जिसके बाद फायर सर्विस स्टेशन को सूचना दी गई। एहतियात के तौर पर मौके पर अमीनाबाद थाने का पुलिस अमला पूरी तरह तैनात रहा।
महराजगंज : फरेंदा के डंडवार खुर्द निवासी 19 वर्षीय अभय कुमार वर्मा पुत्र जगदीशचंद्र वर्मा 23 सितंबर 2024 को लालबहादुर शास्त्री पीजी कॉलेज फरेंदा में दाखिला लेने के लिए घर से निकला और अभी तक घर वापस नहीं लौटा ।@Uppolice @maharajganjpol pic.twitter.com/7Rz534FCVK
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 26, 2024























