Voice Of News 24
26 Sep 2024 22:22 PM
निचलौल (महराजगंज)
महराजगंज जिले के निचलौल कोतवाली क्षेत्र का मामला, जहां भैस ने एक व्यक्ति पर हमला कर घायल कर दिया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महाराजगंज के निचलौल कोतवाली अंतर्गत निचलौल झुलनीपुर मार्ग पर ग्राम सभा अमड़ी मे एक व्यक्ति भैंस के हमले से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सहायता से एंबुलेंस के द्वारा व्यक्ति को सीएचसी निचलौल ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद व्यक्ति को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।
वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता को मिली जानकारी अनुसार घायल व्यक्ति विनोद (45) पुत्र झगरु निचलौल कोतवाली के ग्राम सभा गेड़़हवा का निवासी बताया जा रहा है।
महराजगंज : फरेंदा के डंडवार खुर्द निवासी 19 वर्षीय अभय कुमार वर्मा पुत्र जगदीशचंद्र वर्मा 23 सितंबर 2024 को लालबहादुर शास्त्री पीजी कॉलेज फरेंदा में दाखिला लेने के लिए घर से निकला और अभी तक घर वापस नहीं लौटा ।@Uppolice @maharajganjpol pic.twitter.com/7Rz534FCVK
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 26, 2024













