Voice Of News 24
21 Sep 2024 14 :17 PM
कोल्हुई (महराजगंज)
महराजगंज जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र में योगी के मंसुबे भू माफियाओं के खिलाफ फेल, वहीं भू माफियाओं के हौसले बुलंद, फर्जी तरीके से हड़प लिया जायदाद, पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जिले के थाना कोल्हुई क्षेत्र अंतर्गत बेलवां खुर्द निवासी अनुसूचित जाति के शिवकुमार पुत्र सुखदेव के परिवार की जमीन को फर्जी दस्तावेजों के जरिए हड़पने की साजिश रची गई है। शिवकुमार के बाबा सीताराम पुत्र छबिलाल को जब इस धोखाधड़ी की जानकारी हुई तो उन्होंने नौतनवा थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया, फिर संख्या 0275/2024 के अनुसार आरोपी सीताराम पुत्र पंडोही, दीनानाथ पुत्र बबन, अमरीश मौर्या, लक्ष्मण पुत्र झिनक और राम प्रसाद पर धारा 419,420, 467, 468, 471, 504,506, और अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है।
मुकदमा दर्ज होने के बावजूद आरोपियों के परिवार और रिश्तेदार प्रार्थी शिवकुमार और उनके बाबा पर समझौता करने का दबाव बना रहे हैं।
पीड़ित ने संवाददाता को बताया कि 18 सितंबर 2024 को अभियुक्त दीनानाथ के पुत्र दीपक और उनके रिश्तेदार इंदल साहनी ने शिवकुमार को फोन कर जान से मारने की धमकी भी दी। शिव कुमार ने इसकी शिकायत थाना कोल्हुई में की है। और पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
इस तरह की घटनाओं ने प्रशासन की छबि और भूमाफिया के खिलाफ कार्रवाई पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
जिले में भूमाफियाओं का यह दुस्साहस सरकार के भू माफियाओं विरोधी अभियान पर एक बड़ा प्रश्न चिन्ह खड़ा कर रहा है, और कहीं न कहीं भूमाफियाओं के हौसले भी बुलंद हो रहें हैं।
बच्चों के लिए लगाई स्वच्छता की पाठशाला,17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाए जा रहे स्वच्छता अभियानhttps://t.co/fAf19qV6Gd
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 20, 2024























