महराजगंज : करंट की चपेट में आने से एक युवक की हालत गंभीर

Voice Of News 24 

18 Sep 2024 22:31 PM

भिटौली (महराजगंज) 

महराजगंज जिले के भिटौली थाना क्षेत्र में करंट लगने से युवक झूलस गया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


महाराजगंज जिले के भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बिशनपुर खुर्द मे एक युवक करंट की चपेट के आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार घायल युवक निरहु पुत्र सुदामा टेंट हाउस का पाइप निकलते समय ऊपर से गुजर हाईटेंशन तार के चपेट मे आ गया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, तत्काल उसके परिजन सीएचसी परतावल लेकर गए। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है।

 

Maharajganj News