गुड़ माॅर्निंग डे़ स्पेशल – आज 18 सितंबर का दिन क्यों है खास

Voice Of News 24

18 Sep 2024 00:34 AM

आईए जाने कि आज 18 सितंबर का दिन क्यों है खास? इस दिन क्या कुछ घटित हुई घटनाएं एवं क्या कुछ हुआ था,नया? पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

  • 1986 – मुम्बई से पहली बार महिला चालकों ने जेट विमान उड़ाया।

1986 : महिला विमान चालकों ने पहली बार बम्बई से गोवा के बीच जेट विमान उड़ाया।

 

  • 2007 – कनाडा में 1960 के दशक में जीवाश्‍म की खोज से तहलका मचाने वाले भारतीय जियोलॉजिस्‍ट जी.बी. मिश्रा को विशेष सम्‍मान से नवाजा गया।

 

1960 के दशक में जीवाश्‍म की खोज से तहलका मचाने वाले भारतीय जियोलॉजिस्‍ट जी.बी. मिश्रा को 18 सितंबर 2007 में विशेष सम्‍मान से नवाजा गया।

  • 1992 – मुहम्मद हिदायतुल्लाह – भारत के पहले मुस्लिम मुख्य न्यायाधीश, वे भारत के प्रथम कार्यवाहक राष्ट्रपति थे।

 

मुहम्मद हिदायतुल्लाह मसऊदी, (17 दिसम्बर 1905 – 18 सितंबर 1992) भारत के पहले मुस्लिम मुख्य न्यायाधीश थे। ये मध्यप्रदेश के प्रथम न्यायधीश भी रहे तथा उन्होंने दो अवसरों पर भारत के कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में भी कार्यभार संभाला था। इसके साथ ही वो एक पूरे कार्यकाल के लिए भारत के छठे उपराष्ट्रपति भी रहे।

  • विश्व बाँस दिवस

विश्व बांस दिवस 18 सितंबर को बांस के महत्व और सतत विकास में इसकी भूमिका को उजागर करने के लिए मनाया जाता है। यह दिन बांस के पर्यावरणीय, आर्थिक और सांस्कृतिक लाभों के बारे में जागरूकता बढ़ाता है।

  • 1958 – भगवान दास – ‘भारत रत्न’ सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी, समाज सेवी और शिक्षा शास्त्री।

भगवान दास को 1955 में साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न दिया गया। ऐसा कहा जाता है कि तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने प्रोटोकाल तोड़कर डॉ. भगवान दास का पैर छूकर आशीर्वाद लिया था ।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.