Voice Of News 24
16 Sep 2024 22:44 PM
चौक (महराजगंज)
महराजगंज जिले के चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलने से आस-पास के इलाकों में दहशत बना हुआ है, साथ ही शव को देख लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

अभी तक तो महराजगंज जिले में चोरों के हौसले बुलंद का पुख्ता प्रमाण सामने आ रहा था, लेकिन आज सोमवार को युवक का खून से लथपथ संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से लगाए जा रहे आरोपों से अंदाजा लगाया जा रहा है कि अब हत्यारों का भी हौसला सातवें आसमान पर पहुंच चुका है।
दरअसल जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कृत पिपरा गांव निवासी प्रद्युम्न भारती (19) का शव सोमवार सुबह दक्षिणी चौक रेंज के खोस्टा गांव के निकट संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया। शव की स्थित को देखते हुए स्थानीय लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता को मिली जानकारी अनुसार प्रद्युम्न रविवार शाम अपनी माता जड़ावती देवी के साथ अपने मौसा सुदर्शन भारती के घर खोस्टा गांव के मुरहिया टोले गया हुआ था, और वहां से प्रद्युम्न अचानक लापता हो गया। परिवार के अनुसार, प्रद्युम्न अपने मौसा के घर से बाहर निकला और वापस नहीं लौटा। देर रात तक परिवार ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला, जिससे रात में ही परिवार के लोगों के दिलो में बेचैनी होने लगी। युवक का रविवार को कोई सुराग नहीं मिल सका। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के समीप उस युवक का शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचित दे दिया। पुलिस ने मौके पर वहां पहुंचकर जांच की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जिससे मौत के कारण की सटीक पुष्टि की जा सके, और घटना कारित करने वाले के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने में कोई हिचकिचाहट न होने पाएं।
महराजगंज : नशे में धुत दो युवक मोटरसाइकिल से गिरकर हुए घायलhttps://t.co/tAyW0fxVKL
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 16, 2024























