गुड़ माॅर्निंग डे़ स्पेशल – आज 15 सितंबर का दिन क्यों है खास

Voice Of News 24

15 Sep 2024 01:19 AM

आईए जाने कि आज 15  सितंबर का दिन क्यों है खास? इस दिन क्या कुछ घटित हुई घटनाएं एवं क्या कुछ हुआ था,नया? पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

  • 1959 – भारत की राष्ट्रीय प्रसारण सेवा दूरदर्शन की शुरुआत।

चैनल की शुरुआत 15 सितंबर 1959 को दिल्ली में एक प्रायोगिक प्रसारणकर्ता के रूप में हुई थी, जिसमें एक छोटा ट्रांसमीटर और एक अस्थायी स्टूडियो था। 1965 में ऑल इंडिया रेडियो के हिस्से के रूप में नियमित दैनिक प्रसारण शुरू हुआ, जिसमें प्रतिमा पुरी द्वारा पढ़ी जाने वाली पांच मिनट की समाचार बुलेटिन थी।

 

  • 1948 – स्वतंत्र भारत का पहला ध्वजपोत आईएनएस दिल्ली बंबई(अब मुंबई) के बंदरगाह पर पहुंचा।

 

  • 1916 – प्रथम विश्व युद्ध में पहली बार सोम्मे की लड़ाई में टैंक का इस्तेमाल किया गया।

  • शुरुआत में टैंक धीमे और अविश्वसनीय थे.
  • हमले के लिए तैनात 49 टैंकों में से केवल 25 ही आगे बढ़ पाए.
  • इन टैंकों में से आधे पुरुष और आधे महिला टैंक थे.
  • टैंकों को छोटे-छोटे समूहों में भेजा गया था.
  • टैंकों को चलाने के लिए आठ लोगों की ज़रूरत होती थी.
  • टैंकों ने जर्मन मनोबल पर असर डाला और खाइयों और तार की उलझनों को पार करने में मदद की

 

  • 1971 – हरी-भरी और शांति पूर्ण दुनिया के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध ग्रीन पीस की स्थापना की गई।

साल 1971 में पर्यावरण के लिए चिंतित लोगों के एक समूह ने कनाडा के वैंकूवर में ग्रीनपीस की स्थापना की थी. ग्रीनपीस की स्थापना का मकसद अमेरिका के अलास्का में परमाणु हथियारों के परीक्षण का विरोध करना था. हालांकि, बाद में इसका उद्देश्य पर्यावरण की सुरक्षा करना हो गया

  • इंजीनियरिंग दिवस कब मनाया जाता है?

भारत में प्रतिवर्ष 15 सितंबर को अभियन्ता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन भारत के महान अभियन्ता एवं भारतरत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया का जन्मदिन है। एम् विश्वेश्वरैया भारत के महान इंजिनियरों में से एक थे, इन्होंने ही आधुनिक भारत की रचना की और भारत को नया रूप दिया

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.