Voice Of News 24

12 Sep 2024 01:26 AM
आईए जाने कि आज 12 सितंबर का दिन क्यों है खास? इस दिन क्या कुछ घटित हुई घटनाएं एवं क्या कुछ हुआ था,नया? पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

- 1948 – पाकिस्तान के नेता मोहम्मद अली जिन्ना के निधन के एक दिन बाद भारतीय सेना ने हैदराबाद राज्य के खिलाफ सैन्य अभियान शुरू किया।
आज से ठीक 74 साल पहले भारतीय सेना ने हैदराबाद को भारत में मिलाने की कार्रवाई शुरू की, जिसे आपरेशन पोलो कहा गया. इससे ठीक दो दिन पहले हैदराबाद के निजाम को भड़काने और बरगलाने वाले मोहम्मद अली जिन्ना की मृत्यु हो चुकी थी. मुश्किल से 05 दिनों में हैदराबाद को भारत में मिला लिया गया
- 1966 – भारतीय तैराक मिहिर सेन ने डार्डानेलेस जलडमरूमध्य को तैर कर पार किया।

हां, 12 सितंबर, 1966 को भारतीय तैराक मिहिर सेन ने डार्डानेल्स जलडमरूमध्य को तैरकर पार किया था. इससे पहले, मिहिर सेन ने कई और उपलब्धियां हासिल की थीं,
- 1959 – तत्कालीन सोवियत संघ का रॉकेट ‘लूना 2’ चांद पर पहुंचा।
वर्ष 1959 में आज ही के दिन तत्कालीन सोवियत संघ का रॉकेट ‘लूना 2’ चांद पर पहुंचा था. ये एक बड़ी कामयाबी थी, जिससे अमेरिका बेचैन हो गया था और दोनों देशों के बीच अंतरिक्ष में एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ यानी Space Race शुरू हो गई थी
12 सितंबर को हुए निधन
- 1971 – जयकिशन- प्रसिद्ध संगीतकार (शंकर जयकिशन)

शंकर-जयकिशन (जिन्हें एसजे के नाम से भी जाना जाता है), हिंदी फ़िल्म उद्योग की एक भारतीय संगीतकार जोड़ी थी, जिन्होंने 1949 से 1971 तक एक साथ काम किया। उन्हें व्यापक रूप से हिंदी फ़िल्म उद्योग के सबसे महान संगीतकारों में से एक माना जाता है।
- 2014 – महन्त अवैद्यनाथ – भारतीय राजनीतिज्ञ तथा गोरखनाथ मठ के भूतपूर्व पीठाधीश्वर थे।

महंत अवैद्यनाथ ( जन्म नाम कृपाल सिंह बिष्ट, जन्म: 28 मई 1921; मृत्यु: 12 सितम्बर 2014) भारत के राजनेता तथा गोरखनाथ मन्दिर के भूतपूर्व पीठाधीश्वर थे। वे गोरखपुर लोकसभा से चौथी लोकसभा के लिये हिंदू महासभा से सर्वप्रथम निर्वाचित हुए थे। इसके बाद नौवीं, दसवीं तथा ग्यारहवीं लोकसभा के लिये भी निर्वाचित हुए।
गुड़ माॅर्निंग डे़ स्पेशल – आज 11 सितंबर का दिन क्यों है खासhttps://t.co/ruboB08dbD
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 11, 2024












