गुड़ माॅर्निंग डे़ स्पेशल – आज 8 सितंबर का दिन क्यों है खास

Voice Of News 24 

08 Sep 2024 01:19 AM

आईए जाने कि आज 8 सितंबर का दिन क्यों है खास? इस दिन क्या कुछ घटित हुई घटनाएं एवं क्या कुछ हुआ था,नया? पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

8 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का इतिहास

1- वैश्विक स्तर पर हर साल 8 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया जाता है। 7 नवंबर 1965 को युनेस्को ने तय किया कि साक्षरता दर बढ़ाने के लिए दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस

2- 2000 – प्रसिद्ध अमेरिका पत्रिका फोर्ब्स ने भारतीय अरबपति लक्ष्मी मित्तल को लाइफ टाइम अचीवमेण्ट अवार्ड देने की घोषणा की।

3- 2000 – भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने संयुक्त राष्ट्र शांति शिखर सम्मेलन के दौरान हिन्दी में भाषण देते हुए पाकिस्तान को लताड़ा।

8 सितंबर को जन्मे व्यक्ति

4- 1899 – रमन विश्वनाथन – जानेमाने भारतीय चिकित्सा विज्ञानी थे।

रमन विश्वनाथन जानेमाने भारतीय चिकित्सा विज्ञानी थे। वह भारतीय चेस्ट फिजिशियन, मेडिकल माइकोलॉजिस्ट और पल्मोनोलॉजिस्ट थे, जिन्हें भारत में ‘चेस्ट मेडिसिन का पिता’ माना जाता है।

रमन विश्वनाथन का जन्म नागरकोइल, तमिलनाडु में 8 सितंबर, सन 1899 को हुआ था।
वह वल्लभभाई पटेल चेस्ट इंस्टीट्यूट, दिल्ली में स्नातकोत्तर चिकित्सा संस्थान के संस्थापक निदेशक थे।
चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में उन्हें भारत सरकार द्वारा सन 1974 में ‘पद्म भूषण’ से सम्मानित किया गया था।

5-1933 – आशा भोंसले – प्रसिद्ध पार्श्व गायिका हैं।

आशा भोसले का जन्म 8 सितम्बर 1933 को महाराष्ट्र के ‘सांगली’ में हुआ। आशा हिन्दी फिल्मों की मशहूर पार्श्वगायिका हैं। इनके पिता दीनानाथ मंगेशकर प्रसिद्ध गायक एवं नायक थे जिन्होंने शास्त्रीय संगीत की शिक्षा काफी छोटी उम्र मे ही आशा जी को दी।

8 सितंबर को हुए निधन

6- 2019 – राम जेठमलानी – भारत के प्रसिद्ध भारतीय वकील और राजनीतिज्ञ थे।

राम जेठमलानी (जन्म : 14 सितम्बर 1923 – मृत्यु : 8 सितम्बर 2019) एक सुप्रसिद्ध भारतीय वकील और राजनीतिज्ञ थे। 6ठी व 7वीं लोक सभा में वे भारतीय जनता पार्टी से मुंबई से दो बार चुनाव जीते थे। बाद में अटल बिहारी बाजपेयी की सरकार में केन्द्रीय कानून एवं न्याय मंत्री व शहरी विकास मन्त्री रहे थे।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.