महराजगंज : कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में महराजगंज महोत्सव के आयोजन के संदर्भ में हुई बैठक

Voice Of News 24 

03 Sep 2024 01:48 Am

महराजगंज 

महराजगंज में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जिला पर्यटन और संस्कृति परिषद की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में महराजगंज महोत्सव के आयोजन के संदर्भ में स्थल निर्धारण, विभिन्न कार्यक्रमों के निर्धारण, विभागीय स्टॉल, शिल्पग्राम, स्थानीय कलाकारों के चयन सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक के दौरान डीएम ने निर्देशित किया कि सभी विभाग महोत्सव हेतु अपनी तैयारियों को शुरू कर दें। अपर जिलाधिकारी को विभिन्न कार्यक्रमों हेतु समितियों को गठित करने का निर्देश दिया। उन्होंने जीएम डीआईसी को ओडीओपी उत्पादों के स्टॉल के विभिन्न जनपदों में संपर्क करने का निर्देश दिया और कहा कि सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग और ट्रैफिक व्यवस्था के लिए पुलिस विभाग को प्लान तैयार कर आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।

 

बैठक में पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा, मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, जिला विकास अधिकारी करुणाकर अदीब, डीसी एनआरएलएम बीबी सिंह, पीडी रामदरश चौधरी, एसडीएम सदर रमेश कुमार, वरिष्ठ कोषाधिकारी राजकुमार गुप्ता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

Maharajganj News 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.