गुड़ माॅर्निंग डे़ स्पेशल – आज 3 सितंबर का दिन क्यों है खास

Voice Of News 24

03 Sep 2024 01:34 AM

आईए जाने कि आज 3 सितंबर का दिन क्यों है खास? इस दिन क्या कुछ घटित हुई घटनाएं एवं क्या कुछ हुआ था,नया? पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

(1) 1992 – साक्षी मलिक – भारत की प्रसिद्ध महिला पहलवान।

3 सितंबर 1992 को हरियाणा में जन्मी साक्षी मलिक सर्वश्रेष्ठ भारतीय महिला फ्रीस्टाइल पहलवानों में से एक हैं। वह अपने देश के लिए ओलंपिक पदक लाने वाली पहली पहलवान हैं।

(2) 1940 – प्यारेलाल – हिंदी सिनेमा की प्रसिद्ध संगीतकार जोड़ी लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल में से एक।

प्यारेलाल रामप्रसाद शर्मा (अंग्रेज़ी:Pyarelal Ramprasad Sharma, जन्म: 3 सितम्बर, 1940) हिंदी सिनेमा की प्रसिद्ध संगीतकार जोड़ी ‘लक्ष्मीकांत प्यारेलाल’ में से एक हैं। प्यारेलाल अपने आठ दशकों से अधिक लंबे कॅरियर में हिंदी सिनेमा के सबसे सफल संगीतकारों में से एक हैं।

(3) 2009 – आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई. एस. रेड्डी की हेलीकाप्टर दुर्घटना में मौत हो गयी।

वाईएसआर के नाम से प्रसिद्ध आंध्रप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर येदुगुड़ी संदिंती राजशेखर रेड्डी का शव 2009 में तीन सितंबर के दिन ही मिला था। उन्हें लेकर जा रहा हेलीकॉप्टर दो सितंबर को नल्लामल्ला के जंगलों में लापता हो गया था और अगले दिन तीन सितंबर को करनूल से कुछ दूरी पर स्थित रूद्रकोंडा की पहाड़ी पर उनका क्षत-विक्षत शव मिला था।

(4) 1998 – नेल्सन मंडेला द्वारा गुट निरपेक्ष आंदोलन शिखर सम्मेलन में कश्मीर का मुद्दा उठाये जाने पर प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी ने कड़ी आपत्ति व्यक्त की।

(5) गगनचुम्बी इमारत दिवस

गगनचुंबी इमारत दिवस 3 सितंबर को मनाया जाता है। गगनचुंबी इमारतें बहुत ऊंची इमारतें होती हैं, जो किसी शहर की क्षितिज रेखा को परिभाषित करती हैं। यह दिन किसी व्यक्ति की औद्योगिक उत्कृष्ट कृति के निर्माण की क्षमता का प्रतीक है।

 

Voice Of News 24 

 

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]