Voice Of News 24
30 Aug 2024 22:47 PM
सिंदुरिया (महराजगंज)
महराजगंज जिले के सिंदूरिया थाना अंतर्गत क्षेत्र में गुरुवार की रात चोरों से चकाचौंध रहीं। पांच घरों में घुसकर जेवरातो के साथ नगदी रुपए लेकर हो गए फरार। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बड़हरामीर में बीती रात अज्ञात चोरों ने पांच घरों को खंगाल डाला जिसमें नगदी सहित मोबाइल और जेवरात उड़ा ले गए। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुचकर जांच पड़ताल किया और कार्यवाई का अस्वासन दिया।
वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता को मिली जानकारी अनुसार रामजस पुत्र चंद्रबली ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीती रात जब घर के सभी सदस्य सोने चले गए तो अज्ञात चोरों ने घर मे रखा जेवर,कपड़ा तथा मोबाइल फ़ोन चुरा ले गए। दिये गए तहरीर के अनुसार हरिअवध पुत्र लालचन के घर से पचास हजार नगद तथा जेवर मोबाइल और नवमी प्रसाद पुत्र रामनाथ के घर से एक एंड्रायड मोबाइल तथा 2200 नगद चुरा ले गए। उपरोक्त तीनो ने पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र देकर चोरो के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।
इस संबंध में थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि दो घरों में चोरी होने की पुष्टि हुई है जबकि तीसरे व्यक्ति की केवल मोबाइल ही चोरी होने की बात सामने आया हुआ है जल्दी ही टीम गठित कर चोरी का खुलासा किया जाएगा।
GK Questions : दुनिया का सबसे बड़ा फल कौन सा है? सोचने की शक्ति बढ़ा देने वाले महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरhttps://t.co/5claxVBHUy
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 28, 2024























