Voice Of News 24
30 Aug 2024 22:22 PM
सिद्धार्थनगर
साइबर क्राइम थाना सिद्धार्थनगर तथा एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर विवादित पोस्ट करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

आज दिनांक शुक्रवार को जनपद सिद्धार्थनगर के पुलिस अधीक्षक का फर्जी फेसबुक आई0डी0 बनाकर विवादित पोस्ट करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
दिनांक 25 जुलाई 2024 को उ0नि0 हरिओम कुशवाहा पुत्र सम्पत कुशवाहा वर्तमान पता पीआरओ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर स्थायी पता सिरसिया थाना कसया जनपत कुशीनगर द्वारा शिकायती प्रार्थना पत्र देकर बताया गया कि (कप्तान प्राची सिंह) नाम से फर्जी फेसबुक आई0डी0 बनाकर विवादित पोस्ट को वायरल किया जा रहा है । इस सूचना पर प्रभारी साइबर क्राइम द्वारा प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर मुकदमा अपराध संख्य़ा 05/2024 धारा 302, 318(2), 319(2), 336, 338, 353(2) भारतीय न्याय सहिंता व 66(C) IT Act बनाम अज्ञात पंजीकृत कराया गया तथा विवेचना के क्रम में सर्विलांस सेल व इलेक्ट्रानिक साक्ष्य के आधार पर अभियुक्त शानू पुत्र कादिर निवासी मोहल्ला लाजपत नगर पोस्ट एकौना जिला श्रावस्ती का नाम प्रकाश में आया । इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों के आधार पर आज साइबर क्राइम थाना ,जनपदीय एस0ओ0जी0 व सर्विलांस टीम की संयुक्त टीम द्वारा अभियुक्त शानू पुत्र कादिर निवासी मोहल्ला लाजपत नगर पोस्ट एकौना जिला श्रावस्ती यू0 पी0 को महनगा पुल के नीचे से गिरफतार किया गया। और उसके पास से एक अदद वीवो का मोबाइल फोन दो अदद सिम कार्ड बरामद किया गया है।
GK Questions : दुनिया का सबसे बड़ा फल कौन सा है? सोचने की शक्ति बढ़ा देने वाले महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरhttps://t.co/5claxVBHUy
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 28, 2024























