Voice Of News 24
30 Aug 2024 20:15 PM
निचलौल (महराजगंज)
जनपद महराजगंज के निचलौल थाना अंतर्गत क्षेत्र में राष्ट्रीय जांच एजेंसी द्वारा की गई छापेमारी की पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

आज शुक्रवार को महराजगंज जिले के निचलौल थाना क्षेत्र अंतर्गत करमहिया गांव में एनआईए ने स्वाट टीम और स्थानीय पुलिस के साथ एक युवक के घर छापा मारा। टीम ने छापा मारकर करीब चार घंटे तक घर की गहनता से तलाशी ली।
बताया जा रहा है कि इस दौरान टीम ने परिजनों से पूछताछ भी की। उसके बाद टीम 2 युवकों को हिरासत में लेकर अपने साथ चली गई। कहा जा रहा है कि टीम संदिग्ध गतिविधियों को लेकर छापा मारी है।
वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता अनुसार राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) स्वाट टीम और स्थानीय पुलिस के साथ करमहिया गांव निवासी छेदी गुप्ता के घर छापेमारी की। कई घटों तक चली कार्रवाई में टीम ने कई दस्तावेज की गहनता से जांच पड़ताल करने के बाद छेदी के लड़के जितेंद्र गुप्ता को अपने हिरासत में लेकर मुसहर बस्ती गांव डोमा पहुंची। जहां पर जितेंद्र मेडिकल स्टोर संचालित करता है। उसके बाद टीम उसे अपने साथ लेकर चली गई।
संदिग्ध कारणों वस उपरोक्त टीम द्वारा छापेमारी से आस-पास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल कायम है।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेन्द्र मीना ने बताया कि मामला गोपनीय है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी की टीम संदिग्धों को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है। जांच-पड़ताल करने के बाद ही छापेमारी की स्पष्टता हो पायेगी।
GK Questions : दुनिया का सबसे बड़ा फल कौन सा है? सोचने की शक्ति बढ़ा देने वाले महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरhttps://t.co/5claxVBHUy
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 28, 2024























