सिद्धार्थनगर : शराब पीने से पिता मना किया तो बेटा ने पिता की कर दी हत्या, बाद में बेटा भी करने जा रहा था खुदकुशी

Voice Of News 24 

30 Aug 2024 20:02 PM

गोल्हौरा (सिद्धार्थनगर)

सिद्धार्थनगर जिले के गोल्हौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत चाइजोत गांव में एक पिता अपने बेटे को शराब पीने से मना करने पर बेटे ने पिता की हत्या कर दी। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जिले के थाना क्षेत्र गोल्हौरा के चाइजोत गांव निवासी रामकुमार पुत्र रमई (56) का लड़का विजय कुमार गुरुवार रात को शराब के नशें में घर पहुंचा तो पिता रामकुमार ने उसे शराब पीने से मना किया और डांट फटकार भी लगाया, जिससे नाराज पुत्र ने घर के बगल से गुजरी इंटरलॉकिंग सड़क से ईंट उठाकर पिता के सीने पर कई बार जानलेवा हमला किया, जिसके कारण उनकी हालत खराब हो गई तथा जिंदगी मौत से जूझने लगें।

बाद में परिजन घायल पिता को इलाज के लिए अस्पताल लेकर जा रहें थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पिता की मृत्यु के बाद शुक्रवार सुबह विजय कुमार ने आत्मग्लानि हुई तो फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन परिजनों ने उसे बचा लिया।
सूचना पर शुक्रवार सुबह गोल्हौरा पुलिस तथा फारेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के तीन बेटों में आरोपित मंझला है। आरोपित की शादी भी नहीं हुई है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष गोल्हौरा बृजेश सिंह ने कहा कि तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

 

Siddharthnagar News