महराजगंज : धानी बाजार में बेटी के मेहनत का रंग, परिजनों समेत क्षेत्रवासियों में दौडी खुशी की उमंग

Voice Of News 24 

22 Aug 2024 12:06 PM

धानी बाजार (महराजगंज)

जनपद महराजगंज के धानी बाजार की बेटी प्रियंका सैनी पुत्री जितेन्द्र सैनी असिस्टेंट प्रोफेसर पद की शोभा बढ़ाकर जनपद में लहराई सफलता का परचम। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

कहते हैं,” मंजिल उन्हीं को मिलती हैं जिनके सपनों में जान होती है, पंखों से कुछ नहीं होता साहब, हौसलों से उड़ान होती है।”

ये पंक्तियां महराजगंज जनपद के धानी बाजार की बेटी पर बहुत ही सुशोभित हो रहा है, जो अपने हौसलों से उड़ान भरकर एक अलग पहचान बना ली है।
आपको बता दें कि धानी बाजार की निवासी प्रियंका सैनी पुत्री जितेन्द्र सैनी ने आज अपने मेहनत के बलबूते मेरठ के शोभित युनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयनित होकर अपने परिजनों के साथ-साथ क्षेत्र का नाम रौशन कर दी है।

 

धानी बाजार की रहने वाली प्रियंका सैनी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा ब्राइटवे एकेडमी धानी बाजार से ही पूरी की थी और बीटेक तथा एमटेक की शिक्षा चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी मेरठ से पूरा कर अपने संजोए सपनों को साकार करने में सफल हो गई। तथा मेरठ शोभित यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में नियुक्त होकर अपने परिजनों को अपार खुशियो को अफजाई करने का एक तोहफे के रूप में मौका दिया।
प्रियंका सैनी ने इस सफलता का श्रेय अपने गुरुजन, ब्राइटवे एकेडमी के प्रधानाचार्य गोपाल सिंह, संतोष सिंह तथा अन्य शिक्षको समेत अपने बड़े पापा स्व. नरेंद्र कुमार सैनी एवं बड़े भाई विनय सैनी को दिया।

 

Maharajganj News 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.