Voice Of News 24
18 Aug 2024 11:07 AM
निचलौल (महराजगंज)
जनपद महराजगंज के निचलौल क्षेत्र में आगामी रक्षाबंधन पर्व को उत्साहपूर्वक मनाने के दृष्टिगत मार्केटो में तैयारियां जोरों शोरों पर है। रक्षाबंधन का त्योहार किस दिन पड़ता है? एवं इस बार राखी बांधने का कब है शुभ मुहूर्त? पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

नगर पंचायत निचलौल में भाई-बहन का सबसे बड़ा एवं प्रसिद्ध प्यार भरा रक्षाबंधन का त्योहार सोमवार को बड़े ही धूम धाम से मनाए जाने की तैयारियां की जा रही है। रक्षाबंधन का पर्व श्रावण मास के पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस दिन बहनें भाईयों की ललाट पर चंदन लगाकर थाली में दीपक जलाकर आरती करने के बाद मिठाई खिलाकर कलाई पर रक्षासूत्र बाध कर ईश्वर से भाई की रक्षा और दीर्घायु की प्रार्थना करती है।
इस अवसर पर भाई लोग भी अपने बहनों की हर परिस्थितियों में रक्षा और सुरक्षा प्रदान करने का वचन देते है। रक्षाबंधन का पर्व इस बार 19 अगस्त 2024 दिन सोमवार को मनाया जाएगा।
सिद्धार्थनगर : वायरल विडियो में हाथ में असलहा जैसे दिख रहे यंत्र के संबंध में युवक को पुलिस ने दबोचकर किया पुष्टिhttps://t.co/i44rA4J2mR
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 17, 2024
शिक्षाविदों के द्वारा इस बार रक्षा बंधन यानी भाई की कलाई में रक्षासूत्र बाधने का शुभ मुहूर्त 19 अगस्त दिन सोमवार को दिन में एक बजकर बत्तीस मिनट के बाद बन रहा हैं। रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष में चौराहों पर मिठाईयो और रक्षासूत्र की दुकानें सजने लगी है। जिसे देख लोगों में रक्षाबंधन पर्व के प्रति उत्साह दोगुना चमकने लगा है।













