महराजगंज : कांस्टेबल की हृदय गति रुकने से हुई मौत

Voice Of News 24 

17 Aug  2024 01:08 AM

बृजमनगंज (महराजगंज) 

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाने में कार्यरत कांस्टेबल विनोद कुमार की हृदय गति रुकने से हुई आकस्मिक मौत। जिसके बाद पुलिस लाइन में छाया मातम। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद महाराजगंज के थाना बृजमनगंज में कार्यरत कांस्टेबल विनोद कुमार की हृदय गति रुकने से हुई आकस्मिक मृत्यु।
इस संबंध में बृजमनगंज थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मृतक विनोद कुमार पुत्र गिरिराज सिंह स्थानीय थाना फतेहपुर सीकरी का निवासी था जो वर्तमान में थाना बृजमनगंज मे कांस्टेबल पद पर कार्यरत 2011 बैच का सिपाही था आज शुक्रवार सुबह प्रतिदिन की भांति मॉर्निंग वॉक करके लौटा।

मृतक विनोद कुमार अपने किराए के रूम पर पहुंचते ही अचानक लड़खड़ा कर गिर गया तथा सांसे बंद हो गई। तत्काल वहां मौजूद लोगों ने इस घटना की सूचना बृजमनगंज थाना को दी।

 

घटना की सूचना मिलते ही समस्त पुलिस स्टाफ वहा पहुंचकर आनन-फानन में सीएचसी बृजमनगंज ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे बचाने का भरपूर प्रयास किया अंत में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी अनुसार मृतक कांस्टेबल के पत्नी सहित दो बच्चे भी हैं जो अभी छोटे हैं। जिनके लालन-पालन के लिए अब व्यवधानों का सामना करना पड़ेगा।

Maharajganj News 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.