सिद्धार्थनगर : कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी ने अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

Voice Of News 24 

15 Aug 2024 23:25 PM

सिद्धार्थनगर 

सिद्धार्थनगर के विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए डीएम डॉक्टर राजागणपति आर एवं सीडीओ जयेन्द्र कुमार द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

आज गुरूवार को सम्मान समारोह के अवसर पर डीएम ने कहा कि आप लोगों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया जा रहा है। यह सम्मान पत्र आप लोगो में नई ऊर्जा का संचार करेगा। उन्होंने ने कहा कि यह प्रशस्ति पत्र नहीं है, यह एक पहचान है। विकसित जनपद की श्रेणी में ले जाने के लिए प्रत्येक स्तर पर शत-प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त कर सिद्धार्थनगर को विकसित बनाने में सहयोग करें। सभी लोग आज से यह शपथ ले कि हम अपने कर्तव्यों के प्रति अनुशासित होकर बेहतर कार्य करेंगे। जिससे हमारे जनपद की अलग पहचान बनेगी। डीएम ने सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। सीडीओ जयेन्द्र कुमार ने कहा कि डीएम ने आज यह सम्मान समारोह का कार्यक्रम रखा गया है। आप लोग अपने क्षेत्र में और बेहतर कार्य उपलब्धि प्राप्त करें। सीडीओ ने सभी लोगो को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों, स्कूल के बच्चों, प्रगतिशील किसान, आशा, एएनएम, सीएचओ, खिलाड़ी आदि को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। तथा सभी को स्वतंत्रता दिवस के ढेरों सारी शुभकामनाएं दी।

 

Maharajganj News 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.